जमुई, अक्टूबर 15 -- Jamui News: झाझा। निज प्रतिनिधि शारदीय नवरात्र के अंतिम दिन नवमी पर कई स्थानों पर वर्षों से चली आ रही बलि की परंपरा को लेकर बाजारों में पाठा की मांग बढ़ गई है। दुर्गापूजा को लेकर झाझा शहर सहित प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न बाजारों में पाठा की खरीदारी के लिए लोगों की आवाजाही बढ़ने लगी है। नवरात्र के दौरान जहां एक ओर श्रद्धालु मां दुर्गा की पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठानों में जुटे हैं, वहीं नवमी के दिन होने वाले धार्मिक आयोजनों को लेकर भी तैयारियां तेज हो गई हैं। नवमी के अवसर पर कई पूजा स्थलों और देवी मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना किए जाने की परंपरा है। यह भी पढ़ें- Jamui News: रविवार को भरा जाएगा मां का खोइंछा,सोम को होगा महाष्टमी का पारण इसी क्रम में कुछ स्थानों पर पूर्व से चली आ रही बलि की परंपरा का भी आयोजन किया जाता है।...