Jamui News: नल चालू करने के विवाद में हुई मारपीट, तीन लोग घायल
जमुई, अगस्त 21 -- Jamui News: झाझा । निज प्रतिनिधि प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत धमना गांव के वार्ड संख्या छह के मुसहरी टोला में स्थित नल-जल योजना की पानी टंकी , नल चालू करने को लेकर विवाद हो जाने से दो पक्षों में मारपीट हुई। एक पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडे, पत्थर और टांगी से हमला कर पुचो मांझी, उसके पुत्र पंकज कुमार और पुत्री सजनी कुमारी को घायल कर दिया। घायल के परिजनों के अनुसार पुचो मांझी ,पंकज पर टांगी से, जबकि सजनी पर ईंट से हमला किया गया। घटना की जानकारी पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी झाझा पहुंचाया, जहां डॉ. कुमार राज द्वारा घायलों का इलाज किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.