Jamui News: नप के पहरुओं ने भी निकाली तिरंगा यात्रा,बड़ी संख्या नें शामिल हुए नागरिक
जमुई, अगस्त 12 -- Jamui News: झाझा । निज संवाददाता झाझा नगर परिषद के तत्वाधान में भी बुधवार को झाझा नगर में तिरंगा यात्रा निकाली। नप के पहरुओं ने हाथों में तिरंगा लहराते हुए पैदल मार्च के अलावा बाइको के जरिए भी नगर की परिक्त्रमा लगाई। तिरंगा यात्रा में नप के मुख्य पार्षद संजय कु.यादव,उप मु.पा बिपिन कुमार,कार्यपालक पदाधिकारी डॉ.जनार्दन प्र.वर्मा के अलावा समाजसेवी राजीव कुमार उर्फ गुड्डू यादव तथा वार्ड पार्षद आकांक्षा किरण,दिनेश कुमार,रंजन अकेला,अशोक साव आदि समेत अन्य तमाम वार्ड पार्षद,नप के तमाम अधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे। इसके अलावा खासी संख्या में स्थानीय नागरिक भी तिरंगा यात्रा में शामिल थे। तिरंगा यात्रा जिस भी क्षेत्र से निकल रही थी वहां का माहौल पूरी तरह राष्ट्र भक्ति की भावनाओं के रंग में रंग जाता दिखा। यह भी पढ़ें- हजारों हाथों में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.