जमुई, नवम्बर 20 -- Jamui News: जमुई । निज प्रतिनिधि शहर के फुटपाथी और अस्थायी दुकानदारों को व्यवस्थित करने तथा उनके लिए आधुनिक वेंडिंग जोन का निर्माण कराने को लेकर नगर परिषद (नप) प्रशासन ने कमर कस ली है। इसी कड़ी में शुक्रवार को नगर परिषद द्वारा शहर में विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान के तहत सरकारी बस डिपो से लेकर श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम के मुख्य द्वार तक सड़क किनारे अवैध रूप से लगाई गई एक दर्जन से अधिक छोटी-बड़ी अस्थायी दुकानों और गुमटियों को हटाया गया। इस कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए स्थानीय पुलिस प्रशासन का भी सहयोग लिया गया और मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी।

दुकानदारों ने कार्रवाई का किया विरोध दुकानदारों ने जताई नाराजगी, कहा- पहले हो स्थायी व्यवस्था अचानक चले इस अतिक्रमण ...