जमुई, नवम्बर 28 -- Jamui News: खैरा। निज प्रतिनिधि गिद्धेश्वर रेंज के नगरुआ पहाड़ के जंगलों में सशस्त्र सीमा बल ने सर्च अभियान चलाकर हथियार और गोला-बारूद बरामद किया। बरामद समान में दो पुरानी देसी मास्केट, रायफल समेत विभिन्न बोर के कारतूस और अन्य सामग्री शामिल हैं। सशस्त्र सीमा बल की 16वीं वाहिनी के कमांडेंट अनिल कुमार पठानिया के दिशा-निर्देश पर शुक्रवार को ए-समवाय परासी को सूचना मिली थी कि नगरुआ पहाड़ के जंगल में अज्ञात अपराधकर्मियों, असामाजिक तत्वों या संदिग्ध नक्सलियों द्वारा अवैध हथियार और कारतूस छिपाकर रखे गए थे। सूचना के आधार पर ए-समवाय परासी कैंप के कमांडर सहायक कमांडेंट अरुण कुमार के नेतृत्व में 19 जवानों और गरही पुलिस के आरक्षी संतोष कुमार को शामिल कर विशेष सर्च अभियान दल गठित किया गया। टीम ने नगरुआ पहाड़ के जंगली इलाके में तलाशी अभि...