जमुई, जुलाई 23 -- Jamui News: जमुई। कार्यालय संवाददाता जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला सलाहकार समिति की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। उक्त बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में वामपंथी उग्रवाद (नक्सलवाद) के पूर्णत: उन्मूलन के पश्चात जमुई की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर, युवाओं की छिपी हुई प्रतिभा एवं सकारात्मक ऊर्जा को एक नया आयाम प्रदान करना तथा उन्हें राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा से जोड़ना है। इस महत्वपूर्ण बैठक में भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा संचालित 'नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत' अभियान की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने कहा कि वर्षों के नक्सल प्रभाव के समाप्त होने के उपरांत अब समय आ गया है कि जमुई जिले की पहचान यहाँ के युवाओं के हुनर, अनुशासन और म...