जमुई, जुलाई 3 -- Jamui News: जमुई। कार्यालय संवाददाता जिले में आजकल टोटो चालकों के समक्ष बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। यह मामला काफी तेजी से बढ़ रही है। अचानक किसी टोटो को रोक देना तो कुछ खराबी ला देना। शहर के ई-रिक्शा चालकों का दावा है कि उनके वाहन अच्छे खासे रफ्तार भर रहे होते हैं और अचानक चलते-चलते बंद हो जाते हैं। ये किसी तकनीकी खराबी नहीं बल्कि कुछ शरारती तत्व मोबाइल फोन के जरिए ई-रिक्शा के बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम (BMS) से छेड़छाड़ कर बैटरी को स्विच ऑफ कर देते हैं। मोबाइल में एक एप्प बीएटी नामक एप्प का इस्तेमाल टोटो चालकों के लिए आजकल एक बड़ी समस्या उत्पन्न हो गई है। टोटो की बैटरी को मोबाइल ऐप के जरिए कहीं भी अचानक बंद कर दिया जाता है। यह मुख्य रूप से ब्लूटूथ या जीपीएस (GPS) से कनेक्ट होने वाली लिथियम-आस बैटरी में हो रहा है। जमुई में टोट...