Jamui News: धनेश्वर नाथ मंदिर में बुलेट घुसने से मची अफरा तफरी, दानपेटी को किया क्षतिग्रस्त
जमुई, अगस्त 4 -- Jamui News: जमुई । एक प्रतिनिधि सावन की सोमवारी पर बाबा धनेश्वर नाथ मंदिर महादेव में उस समय अफरा तफरी मच गई, जब एक युवक बुलेट मोटरसाइकिल लेकर मंदिर परिसर में घुस गया। घटना में मंदिर की दानपेटी को क्षतिग्रस्त करते दैखा जा रहा है। उस समय मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए मौजूद थे। घटना के बाद मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल उठने लगे हैं। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर करीब 3:30 से 4:00 बजे के बीच एक युवक तेज रफ्तार बुलेट बाइक लेकर मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार से परिसर में पहुंच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक ने मंदिर परिसर में बाइक का एक्सीलेटर लगातार बढ़ाया, जिससे श्रद्धालुओं में दहशत फैल गई। इसी दौरान बाइक दानपेटी से टकरा गई, जिससे वह क्षतिग्रस्त हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि घटन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.