जमुई, अगस्त 29 -- Jamui News: लक्ष्मीपुर । निज संवाददाता दो अलग अलग सड़क दुर्घटना में तीन यात्री बाल बाल बचे तो एक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। गंभीर रूप से जख्मी का इलाज जमुई के अस्पताल में किया जा रहा है। सड़क दुर्घटना की पहली घटना लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के जमुई खड़गपुर एनएच 333 पर बीते देर रात्रि उस समय घटी। जब एनएच स्थित शीरुबाबा स्थान के समीप सड़क किनारे खड़ी एक ट्रक का चक्का बदलने का काम चालक कर रहा था। उसी दौरान तेज गति से जा रहे बालू लदे ट्रक ने खड़ी ट्रक में पीछे से जोरदार ठोकर मार दिया। जिससे चक्का खोलने के लिए लगाए गए ज़ख चालक के पैर पर गिर गया। जिसे ट्रक लगभग पच्चीस फीट घसीटते गया। जिससे चालक का एक पैर बुरी तरह से जख्मी हो गया। जिसे रात्रि गस्ती पर निकले पुलिस के सहयोग से जमुई भेजा गया। वहीं सड़क दुर्घटना की दूसरी घटना कोहबरवा झाझा सड़क...