Jamui News: देशभक्ति की भावना जागृत करने को निकाली तिरंगा यात्रा
जमुई, अगस्त 12 -- Jamui News: बरहट । निज संवाददाता स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे हर घर, तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को प्रखंड कार्यालय से तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा का नेतृत्व अंचलाधिकारी मयंक अग्रवाल कर रहे थे जिसमें स्कूली बच्चों, प्रखंड कर्मियों और स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।तिरंगा यात्रा प्रखंड कार्यालय से निकलकर बरहट चौक, दोबटिया बाजार, भरकहुआ हनुमान मंदिर होते हुए आसपास के गांवों तक पहुंची। इस दौरान लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान का संदेश दिया।अंचलाधिकारी मयंक अग्रवाल ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए जागरूक करना है।इससे यह भी पढ़ें- Buxar News: हर घर तिरंगा अभियान के सफल बनाने के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.