जमुई, सितम्बर 6 -- Jamui News: झाझा । निज संवाददाता माले के एक स्थानीय नेता से कथित दुर्व्यवहार के मामले में अब प्रखंड विकास पदाधिकारी की भी सफाई सामने आ गई है। इसके अलावा कथित प्रकरण के वक्त एक बैठक के सिलसिले में बीडीओ के कार्यालय प्रकोष्ठ में ही मौजूद रहीं स्थानीय सीओ ने भी शिकायत कर्ता द्वारा बीडीओ पर लगाए जा रहे दुर्व्यवहार के आरोपों को सत्यता से कोसों दूर होने की बात बताई है। मामले को ले बीडीओ सुनील कु.चांद ने घटना वाले दिन के पूरे घटनाक्त्रम को विस्तार से बताते हुए कहा कि दुर्व्यवहार जैसी किसी बात के उलट हकीकत यह है कि ऐसे आरोप लगाने वाले ने उस दिन खुद कई ऐसी असामान्य व अनेपेक्षित व्यवहार का परिचय दिया था जो काफी आपत्तिजनक था। बकौल बीडीओ,उस दिन नए आंगनबाड़ी केंद्रों हेतु भूमि का चयन कर भवन निर्माण हेतु उसकी सूची नाबार्ड को भेजे जाने...