जमुई, अक्टूबर 6 -- Jamui News: अलीगंज । निज संवाददाता दुर्गा पूजा का त्योहार शान्ति पूर्वक सम्पन्न कराने को लेकर चंद्रदीप थाना परिसर में थानाध्यक्ष दीनानाथ सिंह की अध्यक्षता में जनप्रतिनिधियों, समाज के प्रबुद्धजनों, एवम थाना क्षेत्र के सभी 7 पूजा समितियो के साथ शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में पूजा कैसे शांतिपूर्वक सम्पन्न हो इस पर विस्तार से चर्चा की गई,सभी पूजा समिति से अपने-अपने स्थलों पर लगने वाले मेला में किसी तरह की असुविधा नही हो तथा इसके त्वरित समाधान के लिए चर्चा की गई। थानाध्यक्ष दीनानाथ सिंह ने कहा कि सभी पूजा समिति निगरानी के लिए अपने अपने भोलेन्टियर रखे ,तथा सभी को अपना आईकार्ड दे दे,तथा जो भोलेन्टियर रखा जाएगा,उसका आधार एवम मोवाइल न0 थाना में जमा करे। यह भी पढ़ें- Khagaria News: आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांति के...