Jamui News: दुखद : मां के अस्थि कलश विसर्जन को गया युवक डूबा, मौत
जमुई, अगस्त 12 -- Jamui News: झाझा । निज संवाददाता झाझा में एक बड़ी ही हृदय विदारक घटना सामने आई है। गंगा में अपनी मां की अस्थियां विसर्जित करने गया बेटा खुद भी मां गंगा की गोद में समा गया। जानकारीनुसार,झाझा नप क्षेत्र के पुरानी बाजार निवासी सिंटू बर्णवाल(44) की मां का बीते दिनों निधन हो गया था। अंतिम संस्कार के बाद शास्त्र एवं विधि विधान के अनुसार सिंटू अपनी दिवंगत मां की अस्थियां मोकामा के गंगा घाट में विसर्जित करने को सोमवार को अपने जीजा के साथ हथिदह स्थित गंगा घाट गए थे। बताया जाता है कि अस्थि विसर्जन करने के बाद गंगा स्नान के दौरान वे गहरे पानी में चले गए थे और फिर कभी न लौटकर आने के लिए मां गंगा की गोद में ही समा गए थे। बाद में वहां की स्थानीय पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करा शव को परिजनों को सौंप दिया। पेशे से व्यवसायी व व्यवहार कुशल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.