Jamui News: दुकान खाली करने को कहने पर किराएदार द्वारा मारपीट व दस लाख रंगदारी की मांग का आरोप
जमुई, अगस्त 4 -- Jamui News: झाझा । निज संवाददाता दुकान खाली करने को कहने पर किराएदार द्वारा मारपीट करने,जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने,जान मार देने की धमकी देने एवं दस लाख रुपए रंगदारी मांगे जाने आदि के आरोप का एक मामला थाना में दर्ज हुआ है। इस संबंध में झाझा नप क्षेत्र के हेलाजोत निवासी आवेदिका निशा भारती,जो कि चकाई प्रखंड की एक सरकारी स्कूल में शिक्षिका बताई जाती है,ने थाना में थाना में दिए आवेदन में बताया है कि वह हेलाजोत में अपने पिता के साथ रहती है। आरोप लगाया है कि स्थानीय पिपराडीह निवासी सुनील कुमार उसके मकान में अपनी दवा दुकान खोले हुए है जिसका एग्रीमेंट 2025 में ही समाप्त हो गया था। मकान की मरम्मती को लेकर उसे दुकान खाली करने के लिए कई बार कहने पर भी दुकान खाली नही किया गया। बकौल आवेदिका,बीती 14 मई को पुन: उक्त बावत निवेदन करने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.