Jamui News: दीनानाथ सिंह बने चंद्रदीप के नए थानाध्यक्ष
जमुई, जुलाई 8 -- Jamui News: जमुई । हिन्दुस्तान प्रतिनिधि भूमि विवाद में घायल वादी को बेवजह हाजत में बंद करने के मामले में निलंबित हुए चंद्रदीप के थानाध्यक्ष अरविंद कुमार की जगह अब इंस्पेक्टर दीनानाथ सिंह लेंगे। जमुई के एसपी विश्वजीत दयाल ने दीनानाथ सिंह के पदस्थापन होने की पुष्टि की है। इसके अलावा 13 अन्य पुलिस पदाधिकारी का भी तबादला दूसरे थाने में किया गया है। बता दें कि भूमि विवाद में घायल सुरेख यादव जब चंद्रदीप थाना शिकायत लेकर पहुंचे थे तो उन्हें कई दिनों तक घुमाया गया था। बाद में उन्हें 9 घंटे तक हाजत में बंद रखकर मामले को सुलह करने का दबाव बनाया गया था। इस मामले की शिकायत पीड़ित ने एसपी से की थी। एसपी ने इस मामले में जांच करवाई। जांच में सही पाए जाने के बाद थानाध्यक्ष अरविंद कुमार और सब इंस्पेक्टर अमरजीत कुमार को निलंबित कर दिया था।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.