जमुई, अक्टूबर 25 -- Jamui News: झाझा, निज संवाददाता झाझा के अनुमंडल न होने का दर्द झाझावासियों को दशकों से टीसता आ रहा है। चंद माह पूर्व पटना में बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के एक कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से वहां मौजूद झाझा के व्यवसायी संगठनों ने उनसे झाझा को राजस्व अनुमंडल का दर्जा देने का अनुरोध करते हुए इस बावत उन्हें एक ज्ञापन भी सौंपा था। बीते अगस्त में सीएम की झाझा यात्रा के दौरान झाझावासियों के दिलों में उक्त चिर लंबित हसरत एक बार उफान मारती दिखी थी। आम लोगों से ले सामाजिक एवं व्यावसायिक संगठन के पहरूए अपनी उक्त दशकों पुरानी मांग पर तब भी सीएम की हां की काफी उम्मीदें लगाए दिखे थे। सीएम के आगमन की पूर्व संध्या पर झाझा के सामाजिक, व्यवसायिक संगठनों ने 'हिन्दुस्तान' से संवाद के क्रम में अपनी भावना व्यक्त ...