जमुई, अगस्त 21 -- Jamui News: सोनो । निज संवाददाता बुधवार से गायब लोहा पंचायत के कुरकुटा गांव निवासी वृद्ध दशरथ साह के पुत्र मुकेश साह ने थाने में आवेदन देकर अपने बृद्ध पिता के सकुशल बरामदगी की गुहार लगाया है। आवेदन में कहा गया है कि वे बुधवार की रात से ही रहस्यमय ढंग से लापता हैं। स्वजनों ने आसपास के इलाकों से लेकर रिश्तेदारों के यहां तक उनकी तलाश की, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है। थाने में दिये आवेदन के अनुसार दशरथ साह पिछले करीब छह माह से सदमे की स्थिति में चल रहे थे। बुधवार की रात परिवार के सदस्य शौच के लिए घर से बाहर निकले। इसी दौरान घर में दशरथ साह के नहीं होने की जानकारी मिली। इसके बाद स्वजनों में अफरातफरी मच गई। उन्होंने गांव और आसपास के क्षेत्रों में उनकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बावजूद उनका कोई पता नहीं चल सका।पिता क...