जमुई, अक्टूबर 15 -- Jamui News: झाझा । निज संवाददाता झाझा नगर स्थित चार प्रमुख पूजा पंडालों में शामिल मां बारोवारी दुर्गा,जो बंगाली दुर्गा के नाम से भी विख्यात हैं, के पट आज शुक्रवार को खुल जाएंगे। जानकारीनुसार,मां बारोवारी का दरबार सन् 1950 से ही अन्य दुर्गा पंडालों से एक दिन पूर्व यानी षष्ठी को ही भक्तों के दर्शनार्थ खुल जाता आया है। इसके फलाफल में इस दरबार में भगवती-भक्तों को मां के पावन दर्शन एक दिन पहले ही नसीब हो जाते आए हैं। ढाकी के धमाल व नृत्यमय संगीत के बीच यहां की आरती भी भक्तों के लिए खासा आकर्षण का केंद्र बनती आई है। जबकि सप्तमी व अष्टमी को बंगाल का खास ढुलौची नाच भी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र होगा। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: पूजा पंडालों में पहुंची मां दुर्गा, प्राण प्रतिष्ठा 16 अक्तूबर को व्यवस्था संचालन में बारोवारी...