Jamui News: तीन किस्तों में साइबर ठगों ने डाकघर के बचत खाते से निकाले 45000
जमुई, अगस्त 8 -- Jamui News: झाझा । नगर संवाददाता तीन किस्तों में साइबर ठगों ने डाकघर के बचत खाते से 45000 रूपये निकाल लिया। घटना गुरुवार की है। झाझा के सतीघाट निवासी मेहरुद्दीन नामक युवक ने इस संबंध में झाझा थाना एवं साइबर ऑनलाइन में 1930 पर शिकायत की है। अपने आवेदन में मेहरुद्दीन लिखा है कि डाकघर झाझा में उनका एक बचत खाता जिसकी अंतिम चार डिजिट की संख्या 2335 है। उक्त खाते में उनका लगभग 60000 रूपया जमा था। उन्होंने लिखा है कि उनके मोबाइल को किसी अज्ञात व्यक्ति ने हैक कर लिया था और 6 अगस्त को दोपहर में दो बार में 20-20 हजार तथा तीसरी बार 5000 की धोखाधड़ी कर एवं मेरे मोबाइल पर अपना नियंत्रण कर अवैध निकासी कर ली। इतना ही नहीं दो और यूपीआई आईडी से भी निकासी का प्रयास किया गया लेकिन वह प्रयास सफल नहीं हो सका। अपने आवेदन में मेहरुद्दीन ने लिखा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.