Jamui News: डूमर पोखर में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित, मानव-वन्यजीव संघर्ष पीड़ितों के अधिकारों पर दी गई जानकारी
जमुई, नवम्बर 23 -- Jamui News: जमुई,: जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में रविवार को झाझा प्रखंड अंतर्गत नगर परिषद क्षेत्र के डूमर पोखर में एक विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। प्राधिकार के पैनल अधिवक्ता अशोक प्रसाद केसरी एवं पारा विधिक सेवक अविनाश कुमार पांडे के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर का मुख्य विषय 'मानव-वन्यजीव संघर्ष (HWC) के पीड़ितों के लिए न्याय तक पहुंच पर नालसा योजना, 2025' रहा। शिविर को संबोधित करते हुए पैनल अधिवक्ता अशोक प्रसाद केसरी ने राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) की इस योजना के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि वन-सीमावर्ती और जनजातीय क्षेत्रों में जंगली जानवरों के हमलों से जान-माल की क्षति, फसलों की बर्बादी या मवेशियों की मृत्यु होने पर प्रभावित परिवारों को कानूनी, सामाजिक एवं आर्थिक सहायत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.