जमुई, अक्टूबर 15 -- Jamui News: जमुई। निज संवाददाता खैरा थाना के अंतर्गत डूमरकोला गांव के समीप दो बाइकों के बीच हुई टक्कर में एक बाइक पर सवार तीन युवक घायल हो गए। जबकि दूसरे बाइक पर सवार को भी चोट की बात सामने आई है। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार किया गया। घायलों की पहचान लछुआड़ थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव निवासी विष्णु यादव के पुत्र कौशल कुमार तथा नवादा जिले के गोविंदपुर निवासी उसके ममेरे भाई भोली कुमार और सोनू कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर खैरा गये थे। यह भी पढ़ें- Jamui News: सोनो चौक के पास बाइक की टक्कर से युवक का टूटा पैर वहां से वे अपने गांव नावाडीह लौट रहे थे। इसी दौरान डूमरकोला गांव स्थित हनुमान मं...