Jamui News: डीएम और एसपी ने संभाली झाड़ू और उठाया कूड़ा
जमुई, अगस्त 10 -- Jamui News: जमुई। कार्यालय संवाददाता रविवार की सुबह छह बजे का वक्त था। कलेक्ट्रेट परिसर में सन्नाटा पसरा था। सन्नाटे को कुछ अफसरों की गाड़ियों की आवाजाही ने तोड़ दिया। इसी क्रम में डीएम श्री नवीन और एसपी विश्वजीत दयाल की गाड़ियां भी आ गईं। निर्धारित समय पर कलेक्ट्रेट के अधिकांश ओहदेदार और कर्मचारी भी पहुंच गए। डीएम और एसपी ने पूरे कलेक्ट्रेट परिसर का भ्रमण किया और फिर अधिकारियों के साथ श्रमदान में जुट गए। पहले कूड़ा साफ करने को झाड़ू उठाई और फिर एकत्रित कूड़े को फावड़ा से उठाकर स्वच्छता का संदेश दिया।डीएम और एसपी को सफाई करते देख दूसरे अफसर भी कूड़ा उठाने में जुट गए। किसी के हाथ में फावड़ा दिखा तो किसी के हाथ में झाड़ू। काफी देर तक अफसरों में कूड़ा उठाने की होड़ सी मची रही। श्री नवीन ने मौके पर कहा कि अधिकारी और कर्मचारी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.