Jamui News: ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में दो युवक गंभीर घायल, ट्रैक्टर जब्त
जमुई, जुलाई 6 -- Jamui News: सिकंदरा। निज प्रतिनिधि एनएच 333 ए सिकंदरा-शेखपुरा मुख्य मार्ग पर महरथ मोड़ के समीप सोमवार को एक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब खेत की जुताई कर सड़क पर जा रहे एक ट्रैक्टर की बाइक से आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में गश्ती कर रही तरहारी ओपी पुलिस के एसआई लक्ष्मण पांडे एवं अन्य पुलिसकर्मी तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए सिकंदरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जमुई सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घायलों की पहचान शेखपुरा जिले के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.