जमुई, अगस्त 21 -- Jamui News: जमुई । निज संवाददाता टाउन थाना क्षेत्र के काकन गांव में टोटो चालक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घायल टोटो चालक की पहचान हरनाहा गांव निवासी मुकुल मिस्त्री का पुत्र पंकज शर्मा के रूप में हुई है। घायल ने मारपीट का आरोप काकन गांव निवासी जोगिंदर रविदास के पुत्र संदीप कुमार और संजय महतो के पुत्र राजा कुमार पर लगाया है। साथ ही पॉकेट में रखा 8 हजार रुपए भी छीनने का आरोप लगाया है। घायल पंकज शर्मा ने बताया कि मैं टोटो चलाकर अपना और अपने परिवार का भरण-पोषण करता हूं। शुक्त्रवार की सुबह सवारी लेकर काकन गांव की ओर जा रहा था इसी दौरान दोनों युवकों ने मुझे एक छात्र को टोटो पर बैठाकर काकन छोड़ने के लिए कहा था। पंकज ने छात्र को टोटो पर बैठाने से इनकार कर दिया। आरोप है कि इसी बात को लेकर जब वह काकन गांव पहुंचा तो दोनों यु...