Jamui News: झाझा स्टेशन के टिकट काउंटर से यात्री का मोबाइल चोरी, छानबीन में जुटी जीआरपी
जमुई, सितम्बर 9 -- Jamui News: झाझा ।Rs. नगर संवाददाता झाझा रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटर पर टिकट कटवाने के दौरान एक यात्री की जेब से उचक्कों ने मोबाइल फोन उड़ा लिया। पीडि़त यात्री गिधौर निवासी शंकर पांडेय हैं, जिन्होंने घटना की लिखित शिकायत झाझा जीआरपी (रेल थाना) में दर्ज कराई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीडि़त यात्री झाझा से रानीगंज जाने के लिए लोकल ट्रेन पकड़ने स्टेशन आए थे। ट्रेन पकड़ने से पूर्व वे टिकट काउंटर पर लाइन में लगकर टिकट ले रहे थे, तभी भीड़-भाड़ का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने बेहद सफाई से उनकी जेब में रखा मोबाइल निकाल लिया। टिकट लेने के बाद जब यात्री ने फोन निकालने के लिए जेब में हाथ डाला, तो मोबाइल गायब मिला। आसपास काफी खोजबीन और पूछताछ के बाद भी जब हैंडसेट का कुछ पता नहीं चला, तो पीडि़त ने तुरंत झाझा जीआरपी को घटना की सूचना द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.