जमुई, अगस्त 20 -- Jamui News: झाझा । नगर संवाददाता नगर के खालासी मोहल्ला के झाझा ताराकुूरा बाराजोर रेलवे अंडरपास पथ में ट्रैक्टर फंस गई। इससे थोड़े समय के लिए आवागमन वाधित हो गया। थोड़े समय के लिए तो लगा जैसे अफरातफरी मच गई हो। दोनों ओर से पूल पार करने के लिए वाहनों के लाइन लग गए थे। यहां तक कि पुलिस की 112 की वाहन भी थोड़ी समय के लिए वहां रूकी परंतु विलंब होने की स्थिति में वापस होकर दुसरे रस्ते निकल गई। अंतत: ट्रैक्टर के चक्के की हवा निकालकर ट्रैक्टर को पूल के अंदर से बाहर निकाला जा सका तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। वाहनों का आवागमन पुन: संचलित हो गया। थोड़े समय के लिए तो वाहन चालकों के अलावे संत जोसेफ स्कूल के छात्र छात्राओं को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बताते चले की ईस रेलवे अंडर पास के ऊपर फूल बनाए जाने की मांग को लेकर पूर्व ...