जमुई, जुलाई 15 -- Jamui News: झाझा । निज संवाददाता एक तो इकलौता,और वो भी कोई करम का नहीं। सूरत व सीरत दोनों ही बिगड़ी है। यह हाल है झाझा शहर की छाती पर पसरे रेलवे चांदवारी मैदान का। खेल ग्राउंड के बिगड़े हाल की वजह से युवाओं के तबके से लेकर झाझा में पदस्थापित रेलकर्मियों के बच्चों तक के लिए भी अपनी खेल गतिविधियों को अंजाम देने में खासी परेशानियों का सामना करना पड़ता रहा है। तो,सुबह मॉर्निंग वॉक को इस इकलौते ग्राउंड का रूख करने वाले बुजुर्गों को भी मैदान के हाल के मद्देनजर निराशाजनक स्थिति से दो-चार होना पड़ता है। कई बुजुर्गों का कहना था कि इस स्थिति में वे टहलने को कहीं और का रूख करना बेहतर समझते हैं। उधर, डीसीए,जमुई के अधिकारी डॉ.राकेश कुमार सिंह एवं क्रिकेटर जावेद अंसारी व राहुल सिंह आदि समेत कई खेलप्रेमियों की पीड़ा थी कि ग्राउंड के बिगड़े ह...