जमुई, अगस्त 24 -- Jamui News: झाझा,निज संवाददाता झाझा प्रखंड कके हथिया पंचायत के हथिया गांव (वार्ड सं. 14) में नल-जल योजना महीनों से बाधित होने की शिकायत सामने आई है। ग्रामीणों के अनुसार बीते तीन महीनों से वार्ड के विभिन्न स्थानों पर पाइप फटी होने से उन्हें योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। पीने के पानी की किल्लत से स्थानीय निवासियों में भारी नाराजगी है। ​ग्रामीण सुमन सिंह, अभिनव सिंह, आजाद सिंह और अनुराग कुमार समेत अन्य लोगों ने बताया कि वे लगातार पीएचईडी विभाग के कनीय अभियंता से उक्त बावत लिखित व मौखिक शिकायत करते आए हैं। किंतु, विभागीय उदासीनता के कारण समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। ग्रामीणों का यह भी आरोप था कि आधिकारिक पोर्टल पर ऑनलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कराने के बावजूद बगैर मरम्मत कार्य किए ही कागजों पर मामले को निष्पादित दिखा दि...