Jamui News: झाझा: पानी और कीचड़ से लबालब रहता है अस्पताल के परिसर का पथ, मरीजों को होती परेशानी
जमुई, सितम्बर 16 -- Jamui News: झाझा, निज संवाददाता लोगों को सेहतमंद रखने की महती जिम्मेदारी निभाने वाले झाझा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के परिसर की खुद की सेहत काफी बिगड़ी हुई है। सीएचसी का नया भवन तो बन गया पर अस्पताल कैंपस के अंदर के रास्तों व नालों का निर्माण नहीं होने से परिसर के सभी पथ पानी से लबालब और कीचड़ से सने हाल में मिलते हैं। दरअसल,पक्के पथ के अभाव के अलावा नालों का भी अभाव होने से जल की निकासी नहीं हो पाने पर सारा पानी अस्पताल भवन तक पहुंचने वाले रास्तों पर ही जमा रहता है। उपर से मिट्टी वाले उक्त कच्चे रास्तों पर फिसलन की स्थिति भी कायम रहती है जिससे मरीज लेकर आने वाले वाहनों से लेकर पैदल आवाजाही करने वालों तक को खासी मुश्किलों के अलावा गिरने-पड़ने व चोटिल होने के हालात बने रहते हैं। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.