जमुई, नवम्बर 30 -- Jamui News: झाझा, निज संवाददाता झाझा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में अर्से से ब्लड बैंक की जरूरत महसूस की जाती रही है। किंतु,इसके उलट अफसोसजनक विडंबना यह कि ब्लड बैंक की जरूरत की पू्त्तित तो दूर,कभी यहां उपलब्ध रहा ब्लड स्टोरेज सेंटर (बीएससी) भी प्राय:निष्क्रिय हाल में ही रहा है। कभी लाइसेंस की मियाद खत्म हो जाने की वजह से,तो फिर कभी जरूरी संसाधनों की अनुपलब्धता की वजह से। वर्त्तमान में एक ओर इसका लाइसेंस प्रक्रियाधीन बताया जाता है,तो दूसरी ओर ब्लड स्टोरेज सेंटर हेतु विहित मापदंड के मुताबिक जो विभिन्न तरह के संसाधन जरूरी बताए जाते हैं,बकौल अस्पताल प्रशासन,उनके लिए इंडेंट किया हुआ है पर आपू्त्तित अभी तक अप्राप्त है। हालांकि,अस्पताल के एमओआईसी डॉ.नवाब इकबाल अख्तर का कहना था कि लाइसेंस प्रक्रिया में है तथा ला...