जमुई, अगस्त 24 -- Jamui News: झाझा,निज संवाददाता आगामी11 अक्टूबर से महायज्ञ के भव्य आयोजन कि तैयारी को लेकर झाझा स्थित मां बासंती चैती दुर्गा मंदिर के प्रांगण में श्रद्धालुओं की एक बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता परमानंद झा ने की। महायज्ञ के आयोजक प्रिंस कुमार उर्फ संगम झा ने बताया कि आगामी 11 से 13 अक्टूबर तक मां महायज्ञ एवं पार्थिव शिवलिंग महा रुद्राभिषेक का आयोजन होगा। कहा कि महायज्ञ का मुख्य उद्देश्य देवताओं की आराधना एवं दिव्य शक्तियों का आवाहन करना व उनका आशीर्वाद प्राप्त करना तथा पर्यावरण शुद्धि व पवित्र जड़ी बुटियों एवं घी व हवन सामग्री के धुएं से वायुमंडल को स्वच्छ करना, विश्व कल्याण संपूर्ण समाज और प्रकृति की समृद्धि व शांति के लिए मिलकर कार्य करना है। साथ ही प्रार्थना करना कि भारत भूमि से गो हत्या के कलंक को मिटाया जाए हमारी प्रकृति व ...