Jamui News: जुलूस में डीजे पर सवाल पर मचा बवाल
जमुई, सितम्बर 20 -- Jamui News: झाझा । निज संवाददाता झाझा थाना गेट के समीप शुक्रवार की रात गणेश प्रतिमा के विसर्जन के दौरान डीजे बजाने से रोकने पर पुलिस एवं पूजा समिति के बीच बवाल हो गया। इस दौरान पूजा समिति में शामिल कुछ उपद्रवी तत्वों ने पुलिस पर पथराव कर दिया जिसमें थानाध्यक्ष व महिला सिपाही समेत कुल आठ पुलिसकर्मी चोटिल हो गए थे जिनकी स्थानीय सीएचसी में प्राथमिक चिकित्सा कराई गई। घटना के बाद कुछ देर तक मौके पर अफरा तफरी मची रही और इसके मद्देनजर प्रतिमा भी वहीं रुकी रही जिसे बाद में प्रशासन की देखरेख में विसर्जन कराया गया। झाझा के प्रभारी एसडीपीओ विकास केशव ने बताया कि पहचान के आधार पर मामले में 15 नामजद एवं दस अज्ञात के विरुद्ध थानाध्यक्ष के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: जमुई : गणेश प्रतिमा विसर्ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.