जमुई, नवम्बर 10 -- Jamui News: जमुई । नगर प्रतिनिधि जिले भर में दीपों का पर्व दीपावली रविवार को धूम-धाम से मनाया गया। खुशियों की बारात लिए दीपावली आई और दिलों को रौशन कर गई। सुबह होते ही घर की युवतियों व महिलाओं द्वारा घर आंगन में रंग बिरंगी रंगोली बनाई गई तथा शाम होते ही घरों व दुकानों के दरवाजों, खिड़कियों व घरों के मुंडेरों पर ढेर सारे दिये जगमगा उठे। छोटे-छोटे बल्बों, टयूबलाइटों व वेपरों से पूरा इलाका रोशनी से जगमगा उठा। बच्चों ने अपना ज्यादा समय पटाखे छोड़ने में बिताया और रंग-बिरंगे फुलझड़ी व अनार से खेलते रहे। घरों व दुकानों-प्रतिष्ठानों में लक्ष्मी-गणेश की पूजा देर रात तक चलती रही। यह भी पढ़ें- Bagaha News: दीपावली पर रोशनी से जगमग हुए गांव व शहर कई जगह बच्चों ने अपने-अपने घरों में आकर्षक रंगोली बनाई। दीपावली का त्योहार आध्यात्मिक रूप...