Jamui News: जिले के सभी थानों में खुलेगी 'चाइल्ड हेल्प डेस्क',
जमुई, अक्टूबर 3 -- Jamui News: जमुई । कार्यालय संवाददाता बच्चों की सुरक्षा और उनके अधिकारों के संरक्षण की दिशा में पुलिस प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। जिले के सभी थानों में अब विशेष 'चाइल्ड हेल्प डेस्क' स्थापित की जाएगी। इस पहल का मुख्य उद्देश्य थानों को बाल-मित्र (चाइल्ड-फ्रेंडली) बनाना है, ताकि बच्चे बिना किसी डर या झिझक के अपनी बात रख सकें और बाल अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके। अक्सर देखा जाता है कि थानों का पारंपरिक माहौल बच्चों और उनके परिजनों में भय पैदा करता है। इस कारण बाल उत्पीड़न, बाल श्रम, घरेलू हिंसा, गुमशुदगी और पॉक्सो से जुड़े कई मामलों की रिपोर्ट ही नहीं हो पाती। इसे ध्यान में रखते हुए थानों में बच्चों के लिए अलग कक्ष या कॉर्नर तैयार किया जा रहा है। यहां का वातावरण सौम्य होगा, जिसमें खिलौने, किताबें और बैठने की सहज व्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.