जमुई, अगस्त 26 -- Jamui News: जमुई । हिन्दुस्तान संवाददाता दलहन फसलों की उन्नत और वैज्ञानिक खेती को बढ़ावा देने के लिए मंगलवार को जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्त्रम आयोजित किया गया। कार्यक्त्रम का उद्घाटन प्रखंड कृषि पदाधिकारी सौरभ कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्त्रम का संचालन बीटीएम पुष्पेंद्र नाथ ने किया। प्रशिक्षण में कृषि समन्वयक, किसान सलाहकार, एटीएम और बीटीएम शामिल हुए। कृषि कर्मियों को दलहन की उन्नत खेती की तकनीक की जानकारी दी गई। इसमें उन्नत किस्म के चयन, गुणवत्तापूर्ण बीज, बीजोपचार, संतुलित उर्वरक, बुआई, सिंचाई, खरपतवार नियंत्रण तथा कीट एवं रोग प्रबंधन के बारे में बताया गया। प्रखंड कृषि पदाधिकारी सौरभ कुमार ने कहा कि दलहन फसलें मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने के साथ किसानों की आय बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण हैं। यह भी पढ़ें- दलहन...