जमुई, नवम्बर 2 -- Jamui News: जमुई। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि एसडीएम सौरभ कुमार के नेतृत्व में शहर के पांच पटाखा दुकानों पर छापेमारी की गई। इस दौरान प्रभारी एसडीपीओ अभिषेक कुमार भी साथ थे। लगातार भारी मात्रा में पटाखा के भंडारण किए जाने की सूचना पर पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई की है। कई शहरों में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट के बाद प्रशासन ने अग्रतार कार्रवाई की। सोमवार की शाम महाराजगंज के दो और थाना चौक के तीन दुकानों में छापेमारी की गई। महाराजगंज की दुकानों में भारी मात्रा में पटाखा बरामद किए गए। एसडीएम सौरभ कुमार ने बताया कि मानक के अनुसार सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं पाए गए। पटाखा को बेहतर इंतजाम करते हुए सील किया गया है। उन्होंने कहा की मात्रा का विवरण देखने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इधर थाना चौक पर तीन दुकानों में की गई छापेमारी में उन्...