जमुई, सितम्बर 16 -- Jamui News: सोनो, निज संवाददाता बुधवार को जिलाधिकारी निविन ने प्रखंड के सभी कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया व प्रखंड स्तरीय सभी अधिकारियों को उनके कार्य से संबंधित आवश्यक निर्देश दिये। जिलाधिकारी द्वारा प्रखंड कार्यालय, अंचल कार्यालय, मनरेगा कार्यालय, आइसीडीएस कार्यालय समेत सभी कार्यालयों का एक एक कर निरीक्षण किया व संबंधित अधिकारियों को 'सेवा ही संकल्प' के तहत आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि जिला प्रशासन के मुखिया होने के नाते यह मेरा दायित्व बनता है आपने कार्यालय के कार्य के अलावे जिले के प्रखंड स्तरीय कार्यालय समेत क्षेत्र के अन्य कार्यालयों का समय समय पर निरीक्षण कर कार्यालयों व उनके अधिकारियों व कर्मियों द्वारा किये जा रहे कार्य निष्पादन के गति व गुणवत्ता का अवलोकन कर उसकी समी...