जमुई, अगस्त 25 -- Jamui News: जमुई । हिन्दुस्तान संवाददाता शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार की सुबह उत्पाद विभाग की टीम ने जमुई शहर के वीआईपी कॉलोनी से 52 कैन बीयर के साथ धनबाद की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया। बरामद सभी बीयर कैन 500 एमएल के हैं, जिनकी कुल मात्रा करीब 26 लीटर बताई गई है। उत्पाद विभाग के अनुसार, गुप्त सूचना मिली थी कि धनबाद की कुछ महिलाएं बीयर लेकर जमुई पहुंचने वाली हैं। सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग के पुलिस अधीक्षक सुभाष कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्रवाई की गई। बताया गया कि चारों महिलाएं पटना इंटरसिटी ट्रेन से जमुई रेलवे स्टेशन पहुंचीं और बीयर लेकर टोटो से शहर की ओर जा रही थीं। वीआईपी कॉलोनी के पास उत्पाद विभाग की टीम को देखते ही महिलाएं भागने लगीं। इसके बाद पुलिस टीम ने पीछा कर चारों को पकड़ लिया। तल...