Jamui News: जमुई में गरीबों के शव ढोने के लिए सरकारी वाहन नहीं, सांसद फंड से वैन की मांग
जमुई, सितम्बर 7 -- Jamui News: जमुई । नगर प्रतिनिधि जमुई जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली का एक और नमूना सामने आया है। यहां मरने के बाद शव को घर ले जाने के लिए गरीबों के पास कोई सरकारी सुविधा नहीं है। इसी दर्द को देखते हुए लायंस क्लब ऑफ जमुई ने पहल की है।लायंस क्लब अध्यक्ष श्रीकांत केशरी ने बताया 19 जून 2024 को ही जमुई सांसद अरुण भारती को पत्र लिखकर सांसद निधि से एक मोर्चरी वाहन और मोर्चरी बाक्स उपलब्ध कराने की मांग की थी। लेकिन दो वर्ष से भी अधिक समय बीत जाने के बाद अब तक कोई संज्ञान नहीं लिया गया है। जमुई में आज तक इस तरह की कोई सुविधा मौजूद नहीं होने से शव ले जाने में आर्थिक दोहन होता है। उन्होंने बताया कि, इस पहल से जमुई के हजारों गरीब और जरूरतमंद लोगों की बड़ी समस्या खत्म हो जाएगी। लायंस क्लब के सचिव डा. अरुण कुमार और कोषाध्यक्ष ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.