जमुई, अक्टूबर 30 -- Jamui News: जमुई । कार्यालय संवाददाता विदेश की धरती पर देश का परचम लहराने वाले जमुई के लाल शैलेश को बधाईयों का ताता लगा है। शैलेश ने एशिया पैरा गेम्स 2026 में स्वर्ण एवं कांस्य पदक जीतकर देश का मान दुनिया में बढ़ाने का काम किया है। बिहार के सीएम सम्राट चौधरी ने उसे सम्मानित किया है। सम्मान पाते समय शैलेश की मां भी मौजूद थीं। अपने पुत्र का सम्मान पाकर वे बेहद खुश नजर आईं। बता दे कि जापान के आई ची नागोया में आयोजित एशिया पैरा गेम्स 20 26 में शैलेश कुमार ने हाई जंप में 1.89 मीटर की छलांग लगाकर स्वर्ण पदक हासिल किया। यह भी पढ़ें- Roorki News: दिव्यांग राधा ने जैवलिन थ्रो में जीता स्वर्ण पदक इस प्रदर्शन के साथ उन्होंने नया एशियन गेम्स रिकॉर्ड को स्थापित किया। वहीं लॉन्ग जंप टी 42/ टी 61/ टी 63 श्रेणी में 5.57 मीटर की छलांग ल...