जमुई, नवम्बर 28 -- Jamui News: जमुई, नगर प्रतिनिधि राष्ट्रीय भ्रष्टाचार मुक्ति मोर्चा की बैठक शनिवार को पूर्व मुखिया नंदनी देवी के निवास पर आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता चंद्रचूड़ सिंह ने की। बैठक में जमुई जिले के विकास और भ्रष्टाचार से जुड़े 11 महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए। इन प्रस्तावों में से जमुई का नाम गया जी के तर्ज पर 'जमुई जी' करने पर बल दिया गया। इसके साथ जमुई को हवाई मार्ग से जोड़ने, पीएम आवास में अनियमितता की जांच करने, फ्लाईओवर का निर्माण करने, मनरेगा में अवैध वसूली की जांच करने , खाली जमीन पर दुकान बनाने, आधार केंद्र पर लूट को विराम देने, जमुई में बंद पड़े उद्योग और चापाकल चालू करने, ट्रैफिक लाइट सुधारने और लोगों को आवारा पशुओं से सुरक्षा करने की मांग की गई। बैठक में मोर्चा के सदस्यों ने कहा कि इन सभी मांगों को लेकर जल्द ही ज...