Jamui News: जमुई : जंगली हाथियों के हमले में किसान की मौत
जमुई, नवम्बर 28 -- Jamui News: खैरा । निज संवाददाता झारखंड सीमाक्षेत्र स्थित थानसिंह डीह थाना क्षेत्र के जंगल में गुरुवार को हाथियों के हमले में एक किसान की मौत हो गई। मृतक घुठियां गांव के रहने वाले 60 वर्षीय किसान कैलाश यादव थे।मृतक के दोनों पुत्र संजय यादव एवं सुधीर यादव ने बताया कि पिताजी एक साधारण किसान थे। वे प्रतिदिन मवेशी को लेकर जंगल की ओर जाते थे। गुरुवार को भी वे रोज की तरह मवेशियों को लेकर जंगल गए और मवेशियों को वहां छोड़कर घर वापस चले आए। भोजन करने के बाद मवेशियों को लाने के लिए वे फिर जंगल गए। उस समय जंगल में हाथियों का एक झुंड भी मौजूद था। उनको देखते ही वहां एक हाथी आक्रोशित हो गया। इसके बाद हाथी ने उनको सूंड में लपेटकर जमीन पर पटक दिया और एक पैर उनके शरीर पर रख दिया जिससे वे अचेत हो गये। जब वे रात तक घर वापस नहीं आए तो पूरे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.