जमुई, नवम्बर 2 -- Jamui News: जमुई। जमुई जिला जनता दल (यूनाइटेड) व्यावसायिक प्रकोष्ठ के तत्वावधान में कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जदयू व्यावसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक विशाल कुमार रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता व्यावसायिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार मन्टू ने की, जबकि मंच संचालन प्रदेश सचिव महेन्द्र वर्णवाल द्वारा किया गया। बैठक में जमुई व्यावसायिक प्रकोष्ठ को और अधिक मजबूत बनाने तथा संघर्षशील साथियों को संगठन से जोड़ने पर विशेष बल दिया गया। संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सुशासन की सरकार में आज व्यापारी पूरी तरह निर्भीक होकर 24 घंटे अपना व्यवसाय कर रहे हैं। राज्य में सड़कों की बेहतर स्थिति होने के कारण व्यापारियों को माल के आवागमन में काफी सहूलियत मिल रही है। वहीं प...