Jamui News: जमीन विवाद में दो पक्षों में मारपीट, पांच घायल
जमुई, अक्टूबर 2 -- Jamui News: चकाई । निज प्रतिनिधि प्रखंड के कियाजोरी पंचायत अंतर्गत भलसुंभा गांव में निजी जमीन पर रास्ता बनाने के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस मारपीट में एक ही पक्ष के पिता-पुत्र सहित पांच लोग घायल हो गए। घटना को लेकर घायल पक्ष के किशोर राय ने चंद्रमंडीह थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने बताया कि उनकी निजी जमीन पर जबरन रास्ता बनाया जा रहा था। इसी को लेकर पूछने पर दूसरे पक्ष के शंकर राम ने धारदार हथियार से उनके सिर पर प्रहार कर दिया, जिससे उनका सिर फट गया। हल्ला सुनकर जब उनका बेटा अमित राय बचाने दौड़ा, तो परशुराम राम ने लोहे की रॉड से मारकर उसका सिर फोड़ दिया। आरोप है कि बिपिन राम, पार्वती देवी व अन्य लोगों ने लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से हमला किया तथा मारपीट के दौरान गले से सोने की चे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.