जमुई, जुलाई 22 -- Jamui News: सोनो, निज संवाददाता रैयत के जमीन की जमाबन्दी ऑनलाइन दर्ज करने के नाम पर राजस्व कर्मचारी द्वारा रिश्वत लिये जाने के लिखित शिकायत के बाद अब मामला तूल पकड़ने लगा है, हालांकि आरोपित राजस्व कर्मचारी इस आरोप को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि गलत कार्य करने के दबाब बनाने को लेकर इस प्रकार के आरोप लगाये जा रहे हैं। वहीं आरोपित राजस्व कर्मचारी से अंचलाधिकारी द्वारा स्पष्टीकरण मांगा गया है। बताया गया कि खैरा प्रखंड के लालपुर गांव निवासी शिकायतकर्ता अशोक कुमार सिंह ने अंचलाधिकारी को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि सोनो प्रखंड के डोकली गांव स्थित उनके परिवार की पैतृक जमीन की आफलाइन जमाबंदी को आनलाइन दर्ज कराने के लिए पिछले दो वर्षों से अंचल कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं। आरोप है कि इस कार्य के बदले उक्त बाबुडीह हल्का के ...