Jamui News: जन शिक्षण संस्थान में मनाया गया विश्व युवा कौशल दिवस
जमुई, जुलाई 15 -- Jamui News: जमुई। नगर प्रतिनिधि विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर बुधवार को जन शिक्षण संस्थान जमुई कार्यालय परिसर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में निदेशक अंशुमान ने वर्तमान दौर में कौशल विकास के महत्व पर प्रकाश डाला। कहा गया कि बदलते समय में रोजगार के लिए डिग्री के साथ-साथ व्यावहारिक कौशल का होना अनिवार्य है। कौशल ही युवाओं को आत्मनिर्भर और उद्यमी बनने की दिशा दे सकता है। इस अवसर पर संस्थान में सिलाई, कढ़ाई और पार्लर ट्रेड के प्रशिक्षुओं के बीच कौशल प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में प्रशिक्षुओं ने अपने हुनर का बेहतरीन प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के अंत में प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सफल प्रशिक्षुओं के बीच पुरस्कार और प्रमाण पत्र वितरित किए गए। यह भी पढ़ें- Begusarai News: विश्व युवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.