जमुई, अगस्त 8 -- Jamui News: जमुई। कार्यालय संवाददाता डीएम के निर्देश पर समाहरणालय में डीडीसी सुभाष चंद्र मंडल , एडीएम रविकांत सिन्हा एवं अपर समाहर्ता (विभागीय जांच) बालमुकुंद प्रसाद ने संयुक्त रूप से जनता दरबार का आयोजन कर जन-समस्याओं को सुना और विधि सम्मत कार्रवाई की। जनता दरबार में जन-कल्याणकारी एवं विकासात्मक योजनाओं से जुड़े 53 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए , जिनमें मुख्य रूप से भूमि विवाद , बंदोबस्ती पर्चा , नाला निर्माण , होमगार्ड भर्ती , पुलिस प्रशासन एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (पीएचईडी) से संबंधित संवेदनशील मुद्दे शामिल थे। एडीएम ने बासगीत पर्चा से जुड़ी शिकायतों पर तुरंत संज्ञान लिया । मामले की त्वरित जांच के बाद ऑन-द-स्पॉट कार्रवाई करते हुए कुल 17 जरूरतमंद अनुसूचित जाति के योग्य भूमिहीन फरियादियों को जनता दरबार में ही बंदोबस...