जमुई, सितम्बर 2 -- Jamui News: सोनो । निज संवाददाता एक जनजाति समुदाय की महिला के बैंक खाते से करोड़ों की राशि का लेन-देन का मामला तब प्रकाश में आया जब सायबर धोखाधड़ी के शिकार समस्तीपुर निवासी सतीश कुमार राय अपनी फरियाद लेकर प्रखंड के लोहा पंचायत के मुखिया जमादार सिंह के घर पहुंचकर उनसे अपनी फरियाद लगाते हुए बताया कि आपके पंचायत के सलैया गांव निवासी बड़की किस्कु के बैंक खाते में साइबर धोखाधड़ी की 1.9 लाख राशि रूपिया चला गया है जो राशि बैंक द्वारा फ्रिज कर दिया गया है। उक्त राशि लौटाने में मदद करें।मुखिया से इस बात की जानकारी मिलते ही महिला ने स्थानीय बिहार ग्रामीण बैंक जाकर अपने खाते की छानबीन की तो उक्त खाते में करोडों की लेनदेन की बात सामने आई है। करोडों की राशि की लेनदेन की बात सामने आते ही उक्त महिला की होश उड़ गया तथा अपनी शिकायती आवेदन ले...