जमुई, जुलाई 12 -- Jamui News: जमुई । नगर संवाददाता जदयू के पूर्व मंत्री सुमित कुमार सिंह को पार्टी का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने के उपलक्ष्य में रविवार को जिला जदयू कार्यालय परिसर में अभिनंदन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्त्रम की अध्यक्षता जदयू जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र महतो ने की, जबकि मंच संचालन रामानंद सिंह ने किया। समारोह के दौरान जिला जदयू पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सुमित कुमार सिंह का अंगवस्त्र, बुके एवं फूलमालाओं से भव्य स्वागत और सम्मान किया। इस अवसर पर दूसरे दल से आए मुकेश साह के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सुमित कुमार सिंह की उपस्थिति में जदयू की सदस्यता ग्रहण की। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: जेडीयू के नये प्रदेश पदाधिकारियों को किया स्वागत नए सदस्यों का पार्टी में स्वागत करते हुए नेताओं ने इसे संगठन के विस...