Jamui News: जतहर घाट पर पुल निर्माण की उम्मीद जगी
जमुई, अगस्त 21 -- Jamui News: खैरा । निज संवाददाता क्यूल नदी के जतहर-सोखो घाट पर पुल निर्माण की मांग को लेकर शुक्त्रवार को खैरा के प्रखंड विकास पदाधिकारी शेखर सुमन ने औचक निरीक्षण किया। बीडीओ के अचानक घाट पर पहुंचने से ग्रामीणों में पुल निर्माण को लेकर उम्मीद जगी। उन्होंने मौके पर मौजूद ग्रामीणों से नदी पार करने में होने वाली परेशानियों की जानकारी ली। ग्रामीणों ने बीडीओ को बताया कि बरसात के दिनों में क्यूल नदी में पानी बढ़ जाने के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती है। बच्चे समय पर सोखो स्थित स्कूल नहीं पहुंच पाते हैं। वहीं, गांव में किसी के बीमार पड़ने पर उसे इलाज के लिए खैरा या जमुई अस्पताल ले जाना भी मुश्किल हो जाता है। ग्रामीणों ने बताया कि समय पर इलाज नहीं मिलने के कारण कई लोगों की जान तक जा चुकी है। ग्रामीणों ने कहा कि पुल निर्माण को ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.